चीन से हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक साल की बच्ची के दिमाग में भ्रूण पल रहा था। कुदरत का ये करिश्मा देखकर सभी हैरान है। डॉक्टर को इस पर विश्वास नहीं हो रहा है। चीन में एक साल की बच्ची के दिमाग में भ्रूण मिलने सारी दुनिया हैरान है। आपको बता दें कि बच्ची के सर का साइज़ बढ़ रहा था जिसके बाद माता पिता उसे चिकित्सक के पास ले गए। जब डॉक्टर ने बच्ची की जांच की तो वह भी हैरान रह गया।
खबरों के मुताबिक ची ने के डॉक्टरों ने काफी लंबे ऑपरेशन के बाद भ्रूण को निकाल लिया है। यह ऑपरेशन सफल रहा। दिमाग के अंदर पल रहा भ्रूण लगभग 4 इंच तक विकसित हो गया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि बच्ची के दिमाग में पल रहे भ्रूण की कमर की हड्डियों और उंगलियों के नाखूनों का विकास शुरू हो गया था। बच्ची का सीटी स्कैन किया गया तो डॉक्टर भी परेशान हो गए। फिलहाल अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि बच्ची के दिमाग में भ्रूण आया कैसे?
खबरों की मानें तो एक सार की बच्ची के सर का साइज़ तेज़ी से बढ़ रहा था। बच्ची के माता पिता बच्ची को डॉक्टर के पास लेकर गए। डॉक्टर ने बच्ची का सिटी स्कैन किया तो ये बात दुनिया के सामने आई। खुद डॉक्टर भी इस अजीब सी घटना पर काफी हैरान हैं। बच्ची के माता पिता की परेशानी कम होने की जगह बढ़ गई। चीन में न्यूरोलॉजी जर्नल में की खबर के अनुसार एक साल की बच्ची के दिमाग से भ्रूण को निकाल लिया गया है।