Aaj Ka Rashifal 08 June 2022: जानें आज का राशिफल, पंचांग, राहु काल, दिशा शूल– Watch Video

08 Jun, 2022

Aaj Ka Rashifal 08 June 2022: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

Todays Panchang: बुधवार, वैशाख मास, शुक्ल पक्ष

Todays Rahu Kal:  दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

Todays Disha Shool: पूर्व।

मेष-वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। छोटी सी गलती से आज बने काम बिगड़ सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपनी सोच को बदलें न की दूसरों को बदलने की कोशिश करें। इष्ट आरधना सहयाक होगी।

वृषभ-छोटी छोटी बातो पर क्रोध आना आज आप के लिए नुकसानदायक हो सकता है। शत्रु हावी हो सकते हैं। कई दिनों से जो कार्य आप करना चाहते थे वह आज कोई और कर जाएगा।

 

मिथुन-व्यवसाय में उन्नति होगी। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे। स्वास्थ में सुधार होगा। अपने आगामी भविष्य को ले कर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आएंगे। भूमि भवन सम्बंधित मामले पक्ष में हल होंगे।

कर्क-विवाह योग्य जातको कें लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है। अपनी संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को ले कर आप चिंतित रहेंगे।

सिंह-सुख सुविधा की वस्तुओं और धन खर्च होगा। आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। अधिकारी आपके वाक्चातुर्य से प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

कन्या-कार्य की अधिकता और समय की कमी का आभास होगा। जीवनसाथी का साथ आगे बढ़ने में सहायक होगा। वाहन सुख मिलने के योग हैं। समय पर काम करना सीखें। संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी।

तुला-आपकी व्यवहार कुशलता की तारीफ़ होगी। वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी। दूसरों की निजी जिन्दगी में दखल देना बंद करें। रचनात्मक कार्यो में रूचि बढेगी। भाई बहनों से विवाद की स्थिति बन सकती हे। आप की सोच बदलने की जरूरत है।

वृश्चिक-समय उत्तम है। धीमी शुरुआत के बावजूद कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार होगा। जीवन में धोखे आसानी से मिल जाते हैं पर मौके नहीं मिलते समय का भरपूर लाभ लें।

धनु-सफलतादायक समय चल रहा है। कारोबार में नए लाभ के अवसर आएंगे। आज का दिन जरूरी कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा। संतान के कार्यों से मन दुखी होगा। यात्रा हो सकती है।

मकर-कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे। अपना काम पूरी ईमानदारी से करें।आपमें से कई के निकटतम लोग ही नहीं चाहते की वे आगे बढ़ें, अत: सतर्क रहें।

कुंभ-राजकीय कार्यों में आज अवरोध आ सकते हैं। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। विधुत उपकरण खरीदने के योग हैं। किसी के जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

मीन- आज चन्द्रमा का पंचम व गुरु का द्वादश गोचर शुभ है।जॉब में रुके धन की प्राप्ति कर सकते हैं तथा अपने कार्यों को नई दिशा देंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK