Aaj Ka Rashifal 06 July 2023: सावन के तीसरे दिन इन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, पढ़िए दैनिक राशिफल

06 Jul, 2023

Aaj Ka Rashifal 06 July 2023: आज सावन महीने का तीसरा दिन है और दिन गुरुवार का है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन भगवान विष्णु की भी पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुल 12 राशियां (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) होती है। पंडित जी से जानें, आज का आपका दिन कैसा रहेगा?

आज की ग्रह स्थिति: 06 जुलाई, 2023 गुरुवार शुद्ध श्रावण मास कृष्ण पक्ष तृतीया का राशिफल।आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
आज का दिशाशूल: दक्षिण।
पंचक: दोपहर 01:39 बजे से 10 जुलाई को शाम 07:00 बजे तक।
आज की भद्रा: प्रात: 06:21 बजे पर समाप्त।
विशेष: चतुर्थी तिथि की क्षय।

मेष: विष योग के कारण वाणी पर संयम रखें। रिश्तों में व्यवधान आ सकता है। उसका कर्मक्षेत्र पर भी प्रभाव पड़ेगा।

वृष: भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

मिथुन: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक प्रयास फलीभूत होगा।

कर्क: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन अपनों से ही पीड़ा मिल सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।    

सिंह: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी।  

कन्या: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शाही खर्च पर नियंत्रण रखें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

तुला: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।  

वृश्चिक: शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है।

धनु: व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा। अधीनस्थ कर्मचारी आदि के कारण मन खिन्न हो सकता है। रचनात्मक कार्यों में सावधान रहें।

मकर: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। गलत निर्णय कष्टदायी हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कुंभ: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयेागी वस्तुओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।  

मीन: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK