Aditya L1 Mission Updates: चंद्रयान 3 की सफलता के बाद ISRO का आदित्य एल-1 भी कामयाबी की तरफ लगातार अपने मजबूत कदम बढ़ा रहा है। ISRO के मिशन आदित्य एल-1 को एक और कामयाबी मिली है। सूर्य मिशन पर निकले आदित्य-एल1 ने चौथी बार कक्षा बदलने की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। इस बात की जानकारी ISRO ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी। इससे पहले, इसरो ने 10 सितंबर को रात करीब 2.30 बजे तीसरी बार आदित्य L1 की ऑर्बिट बढ़ाई थी। तब इसे पृथ्वी से 296 किमी x 71,767 किमी की कक्षा में भेजा गया था।
आपको बता दें आदित्य-एल1 को 2 सितंबर को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित इसरो को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था। इसकी लॉन्चिंग पीएसएलवी सी57 लॉन्च व्हीकल से की गई थी। सूर्य मिशन आदित्य-एल 1 भी चंद्रयान-3 की तरह पहले पृथ्वी की परिक्रमा करेगा उसके बाद यह तेजी से सूरज की दिशा में आगे बढ़ेगा।