Delhi Congress: देशभर में लोकसभा चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज चल रही है इसी कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दिल्ली कांग्रेस में चल रहे सियासी घमासान ने पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बीते दिनों अरविंदर सिंह लवली ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से ही पार्टी में एक बार फिर से अंदरूनी कलह की बात उठने लगी है और आरोप प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार कई पूर्व विधायक दिल्ली में आप-कांग्रेस के बीच हुए गठबंधन से नाराज हैं। अब ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये खड़ा होता है कि लवली के पद छेड़ने के बाद पार्टी आलाकमान किसको ये जिम्मेदारी सौंपेगा।