Hamas: ट्रंप प्रशासन गाजा में बंधक बनाए गए अमेरिकी नागरिकों को रिहा करने के लिए हमास के साथ गुप्त वार्ता कर रहा है। खबरों की मानें तो कतर की राजधानी दोहा में अमेरिका के विशेष दूत एडम बोहलर ने हाल ही में हमास से सीधी वार्ता की है। परंतु इससे पहले अमेरिका ने हमास के साथ सीधा संपर्क बनाने के लिए मना किया था। लेकिन इस तरह हमास से अमेरिका की गुप्त वार्ता के बाद ट्रंप भड़क गए हैं और उन्होंने हमास को चेतावनी दे डाली है। हालांकि इससे पहले भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई बार हमास को चेतावनी दी है लेकिन हमास अपनी शर्तों पर ही बंधकों की रिहाई के लिए राजी हो रहा है। इस खबर के बारे में अधिक जानकारी के लिए देखें यह वीडियो...