Apara Ekadashi 2024: ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को अपरा एकादशी के नाम से जाना जाता है। एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित होती है। इस दिन पूरे विधि-विधान से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस दिन व्रत भी रखा जाता है। इस साल 2 जून को अपरा एकादशी मनाई जाएगी। इस दिन भगवान कृष्ण की भी पूजा की जाती है। मान्यता है कि जो भी इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान विष्णु और भगवान कृष्ण की पूजा करता है उसकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होती है। अपरा एकादशी के बारे में अधिक जानकारी के लिए देखें यह वीडियो...