Delhi Yamuna Poison: CM Nayab Singh Saini ने पिया यमुना का पानी, Arvind Kejriwal ने बताया ढोंग

30 Jan, 2025

Delhi Yamuna Poison: यमुना के पानी पर को लेकर दिल्ली में सियासी जंग जारी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली के पल्ला गांव में यमुना नदी से पानी पीया और कहा कि अरविंद केजरीवाल झूठे आरोप लगा रहे हैं। वहीं अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स अकाउंट से सीएम नायब सिंह की एक वीडियो शेयर की है जिसमें नायब सिंह यमुना का पानी पी रहे हैं और वापस यमुना में थूक रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो के साथ लिखा, "हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी ने यमुना का पानी पीने का ढोंग किया और फिर वही पानी वापस यमुना में थूक दिया। जब मैंने कहा कि अमोनिया की मिलावट के कारण यमुना का पानी दिल्ली वालों की जान के लिए खतरा हो सकता है, तो इन्होंने मुझ पर एफआईआर करने की धमकी दी। जिस जहरीले पानी को ये खुद नहीं पी सकते, वही पानी दिल्ली की जनता को पिलाना चाहते हैं। मैं ऐसा हरगिज़ नहीं होने दूंगा।”
 

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK