Delhi Assembly Session: दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की कानून व्यवस्था के मुद्दे पर शुक्रवार को विधानसभा में केंद्र सरकार और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘दिल्ली में बदहाल होती कानून-व्यवस्था पर गृह मंत्री अमित शाह चुप क्यों हैं। हम जो फिल्मों में देखते थे, वो आज दिल्ली में हो रहा है। खुलेआम गोलियां चल रही हैं। गुजरात की जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दहशत फैला रखी है। वो गुजरात की जेल में बंद है और वहां से धमकियां दे रहा है। ये कैसे हो रहा है, समझ नहीं आ रहा। अमित शाह कर क्या रहे हैं। इनसे दिल्ली संभल नहीं रही है। आज दिल्ली को गैंगस्टर्स कैपिटल के नाम से जाना जा रहा है।’