August 2024 Vrat Festival List: रक्षाबंधन से लेकर कृष्ण जन्माष्टमी तक, अगस्त महीने में मनाए जाएंगे ये प्रमुख व्रत और त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

19 Aug, 2024
Pinterest August 2024 Vrat Festival List: रक्षाबंधन से लेकर कृष्ण जन्माष्टमी तक, अगस्त महीने में मनाए जाएंगे ये प्रमुख व्रत और त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

August 2024 Vrat Festival List: साल का आठवां महीना अगस्त का होता है। इस महीने में कई सारे तीज-त्योहार और व्रत रखे जाएंगे। अगस्त 2024 के तीज-त्योहारों के बारे में हमें पहले ही पता होना चाहिए जिससे की हम आने वाले त्योहारों की तैयारियां काफी पहले ही से कर सकें और अपनी छुट्टियों को भी अच्छी तरह मैनेज कर सकें। इस महीने में आने वाले त्योहारों का काफी महत्व है। इस माह में  नाग पंचमी, हरियाली तीज, रक्षाबंधन और कृष्ण जन्माष्टमी जैसे महत्वपूर्ण त्योहार मनाएं जाएंगे। इसके अलावा सावन शिवरात्रि, मंगला गौरी व्रत, सावन व्रत और हरितालिका तीज व्रत जैसे प्रमुख व्रत भी इसी माह रखे जाएंगे। आइए देखते हैं अगस्त 2024 के तीज-त्योहारों की पूरी लिस्ट-

अगस्त 2024 व्रत एवं त्योहार  (August 2024 Festival & Vrat List)

  • 2 अगस्त 2024, शुक्रवार- सावन शिवरात्रि
  • 4 अगस्त 2024, रविवार- सावन अमावस्या
  • 5 अगस्त 2024, सोमवार- सावन का तीसरा सोमवार व्रत
  • 6 अगस्त 2024, मंगलवार- मंगला गौरी व्रत
  • 7 अगस्त 2024, गुरुवार- सावन हरियाली तीज
  • 9 अगस्त 2024, शुक्रवार- नाग पंचमी
  • 11 अगस्त 2024, रविवार- भानु सप्तमी, गोस्वामी तुलसीदास जयंती
  • 12 अगस्त 2024, रविवार- सावन का चौथा सोमवार व्रत
  • 13 अगस्त 2024, मंगलवार- चौथा मंगला गौरी व्रत
  • 16 अगस्त 2024, शुक्रवार- पुत्रदा एकादशी व्रत
  • 19 अगस्त 2024, सोमवार- सावन पूर्णिमा, रक्षाबंधन, सावन का अंतिम सोमवार व्रत,
  • 22 अगस्त 2024, गुरुवार- कजरी तीज व्रत
  • 24 अगस्त 2024, शुक्रवार- बलराम जयंती
  • 26 अगस्त 2024, रविवार- कृष्ण जन्माष्टमी
  • 29 अगस्त 2024, गुरुवार- अजा एकादशी व्रत
  • 31 अगस्त 2024, शनिवार – प्रदोष व्रत

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK