Basant Panchami 2025 Bhog Ideas: बसंत पंचमी का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन बसंत पंचमी मनाई जाती है। 2 फरवरी 2025 को बसंत पंचमी मनाई जाएगी। यह त्योहार हमें प्रकृति के प्रति सम्मान और प्रेम का संदेश देता है। यह दिन विद्यार्थियों के लिए बेहद खास माना जाता है। बसंत पंचमी सरस्वती माता को समर्पित होता है। इस दिन मां सरस्वती की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है और भोग लगाया जाता है। मां का आशीर्वाद पाने के लिए लगाएं इन चीज़ों का भोग।
बेसन या बूंदी के लड्डू
बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है और मां को भोग लगाया जाता है। भोग में मां सरस्वती को बेसन के लड्डू या बूंदी के लड्डू का भोग लगा सकते हैं। आप इस दिन बूंदी का भी भोग लगा सकती हैं।
केसर की रबड़ी
मां सरस्वती को केसर की रबड़ी प्रिय है। इस लिए इस बसंत पंचमी वाले दिन आप केसर की रबड़ी बना सकते हैं। इससे मां सरस्वती प्रसन्न होंगी। पीले रंग के मिठाइयों को मां का भोग लगाना शुभ माना जाता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले 2 लीटर फुलक्रीम भैंस का दूध को उबालने के लिए रख दें और इसे लगातार चलाते रहें। कुछ देर इसे चलाने के बाद इसमें चीनी मिलाएं। अब इस दूध को और गाढ़ा कर लें इसमें इलायची पाउडर मिलाएं। इसके बाद केसर को थोड़े से दूध में भिगो दें। थोड़ी देनर बाद इसे गर्म दूध में मिक्स कर दें। अब इसे कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें।
पीले केसर भात
बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को पीले रंगे के केसर भात का भोग लगा सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले चावल को पानी में भिगो कर 30 मिनट के लिए रख दें और केसर को आधा कटोरी पानी में भिगो दें। एक बर्तन लें इसमें घी डालकर इलायची, तेजपत्ता, काजू, बादाम डालकर इन्हें भून लें। अब इसमें चावल डालकर भून लें। अब इसमें पानी डालकर चावल पका लें। अब दूसरे बर्तन में घी डाल दें अब इसमें चीनी डालकर चाश्नी बना लें। जब चाश्नी बनकर तैयार हो जाए तो केसर डाल दें। और इसे थोड़ा चला लें फिर इसे अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब चावलों को इसमें डाल दें।