Benefits of Curd in Winter: सर्दियों के मौसम में लोग तरह-तरह के पकवान खाना पसंद करते हैं। इन दिनों अगर आप मसालेदार खाना भी खाते हैं तो वो अच्छे से डाइजेस्ट हो जाता है। वहीं ठंड के मौसम में सर्दी-जुकाम, बुखार-खांसी होने का भी डर लगा रहता है। इसी वजह से लोग सर्दियों में दही खाना छोड़ देते हैं क्योंकि ये ठंडी होती है। लोगों को ऐसा लगता है कि दही खाने से गले में खराश हो सकती है साथ ही जुखाम भी हो सकता है। लेकिन आपको बता दें कि दही अच्छे बैक्टीरिया, विटामिन, प्रोटीन, मैग्नीशियम, कैल्शियम और पोटेशियम जैसे गुणों से भरपूर होता है। इसीलिए आप इसे हर मौसम में खा सकते हैं ये आपकी सेहत के लिए फ़ायदेमंद होता है।
आयुर्वेद के मुताबिक, सर्दियों में रात के समय आपको दही नहीं खानी चाहिए क्योंकि यह आपकी Glandular secretion को बढ़ा सकता है, जिससे बलगम जैसी समस्या हो सकती है। अस्थमा, सर्दी और खांसी जैसे सांस की समस्याएं हैं तो सर्दियों के समय आप विशेष रूप से रात के समय दही न खाएं।
आप चाहें तो दही को आटे में गुंधकर उसकी रोटियां बना सकते हैं। इससे आपकी रोटी और भी nutirtious हो जाएगी। आप दही-खीरे या फिर दही-अनानास का रायता भी बनाकर खा सकते हैं। इसको आप अपने salad में भी मिलाकर खा सकते हैं। दही को आप fruits के साथ breakfast में भी खा सकते हैं।