Bhojpuri Raksha Bandhan song:
अंकुश राजा की जोड़ी अपने नए गाने से एक बार फिर से सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है। इस बार का इनका ये भोजपुरी गाना रक्षाबंधन से जुड़ा हुआ है। यह गाना भाई-बहन के अटूट रिश्ते पर बना है। इस गाने (Bhojpuri song) को भोजपुरी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।
इस गाने को महज 3 दिनों में ही 53 लाख व्यूज मिल गए हैं। इस भोजपूरी गाने के वीडियो में भाई-बहन के प्यार को दिखाया गया है। इस गाने को अंकुश राजा (Ankush Raja), प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) और दीपा भारती (Deepa Bharti) तीनों ने ही एक साथ अपनी आवाज दी है।
इस गाने के लिरिक्स रामपुरी ने दिए हैं। छोटू रावत ने गाने का संगीत दिया है। अंकुश राजा के ऑफिशियल यू-ट्यूब चैनल पर इस गाने को रिलीज किया गया है। इस गाने को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। कई लोगों ने तो इसे कई बार शेयर भी किया है।