Bigg Boss 18 Winner:बिग बॉस सीजन 18 के विनर का सस्पेंस खत्म हो गया है। बिग बॉस 18 के विजेता का खिताब करणवीर मेहरा ने जीत लिया है। करणवीर ने बहुत शानदार खेला। उनकी जीत से उनके फैंस भी काफी खुश हैं। सलमान खान के शो का ग्रैंड फिनाले खत्म हो चुका है। करणवीर मेहरा ने ‘बिग बॉस 18’ की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। विजेता को 50 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली। वहीं विवियन डिसेना पहले रनरअप बने और रजत दलाल दूसरे रनरअप बने।
विवियन डिसेना रहे पहले रनरअप
‘बिग बॉस 18’ की ट्रॉफी करणवीर मेहरा ने अपने नाम कर ली। विवियन डिसेना पहले रनरअप रहें। विवियन का खेल भी जबरदस्त रहा। उन्होंने शो में चार चांद लगा दिए। वहीं रजत दलाल दूसरे रनरअप रहे। यह शो पूरे 3 महीना 18 दिन चला। इस ग्रैंड फिनाले की शुरुआत 18 कंटेस्टेंट्स थे। इस बार टॉप 6 कंटेस्टेंट ने अपनी फाइनल में अपनी जगह बनाई। जिनमें करण वीर मेहरा, विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा, चुम दरांग, ईशा सिंह और रजत दलाल शामिल थे। इन 6 कंटेस्टेंट का परफोर्मेंस काफी अच्छा रहा।
जानें करणवीर मेहरा के बारे में
करण वीर मेहरा खतरों के खिलाड़ी 14 में विनर के विनर भी रह चुके हैं। अब बिग बॉस 18 के विनर का खिताब भी उन्होंने अपने नाम कर लिया। उन्होंने साल 2004 में शो ‘रीमिक्स’ से टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके बाद में वह ‘बीवी और मैं’, ‘रागिनी एमएमएस 2’, ‘मेरे डैड की मारुति’ और ‘इट्स नॉट दैट सिंपल’ में काम किया है। करणवीर मेहरा की पर्सनल लाइफ में काफी उतार चढ़ाव आए हैं। साल 2009 में अपनी बचपन की दोस्त देविका मेहरा से शादी की। परंतु उनकी शादी टूट गई और साल 2018 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने 2021 में अभिनेत्री निधि सेठ से शादी की। लेकिन यह शादी भी लंबे समय तक नहीं चल पाई और यह रिश्ता भी 2023 में खत्म हो गया।