Bigg Boss OTT 3 Weekend Ka Vaar: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 काफी दिलचस्प होता जा रहा है। जहां एक और घर के सदस्यों के बीच दुश्मनी बढ़ रही है वहीं दोस्ती के असली रंग भी नजर आ रहे हैं। इस बार का वीकेंड का वार मनोरंजन से भरपूर रहा। शो में अनिल कपूर ने दो खास मेहमानों को बुलाया। फैजल शेख और एल्विश यादव। दोनों ने अपने-अपने दोस्तों का बचाव किया। वहीं इस शो से दीपक चौरसिया को बाहर होना पड़ा। दीपक चौरसिया को रणवीर शौरी ने घर से बेघर होने के लिए नोमिनेट किया था। अब बिग बॉस के घर से उनका सफर खत्म हो चुका है।
बिग बॉस के इस हफ्ते के वीकेंड के वार में फैजल शेख और एल्विश यादव को बुलाया गया। फैजल शेख अदनान शेख के सपोर्ट में आए थे और अल्विश यादव लवकेश के सपोर्ट में आए थे। लेकिन आते ही दोनों में बहस छिड़ गई। वहीं अनिल कपूर ने एक-एक करके दोनों को कटघरे में खड़ा किया। दोनों ने ही अपने-अपने दोस्तों का बचाव किया। आपको बता दें कि फैजल शेख को मिस्टर फैजू के नाम से जाना जाता है। उनकी काफी बड़ी फैन फॉलोइंग हैं।
इस बार वीकेंड के वार में दीपक चौरसिया घर से बेघर हो गए हैं। उन्हें कम वोटों के कारण घर से बेघर होना पड़ा। इस बार घर से बेघर होने के लिए 7 सदस्यों को नोमिनट किया गया था। दीपक चौरसिया को रणवीर शौरी ने नॉमिनेट किया था। क्योंकि उन्होंने एक टास्क जीता था। जिसके बाद उन्हें यह विशेष अधिकार दिया गया कि वह घर के एक सदस्य को बेघर करने के लिए नोमिनेट कर सकें।
The Traitors: Will Karan Johar’s Show Be Bigger Than Salman Khan’s Bigg Boss? ...
Celebrity Fitness: Know The Diet, Workout and Exercise Routine of Bigg Boss 18 Winner ...
Celebrity Fitness: TV Actress Tejasswi Prakash Diet, Workout and Exercise Routine to Stay Fit & ...
Shalini Passi Says She Will Go To Bigg Boss But On Her Own Terms ...