Bihar: दानापुर से राष्ट्रीय जनता दल विधायक रीतलाल यादव ने दानापुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। उनपर रंगदारी, जालसाजी और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगे हैं। विधायक के साथ 3 अन्य लोगों चिक्कू यादव, पिंकू यादव और श्रवण यादव ने भी सरेंडर किया है जो उनके करीबी बताए जा रहे हैं। विधायक रीतलाल के आत्मा समर्पण के बाद राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया आना शुरु हो गई है। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए देखें यह वीडियो...