Air India Plane Crash BJ Medical College: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए विमान हादसे में कुल 265 लोगों की जान चली गई। बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की मेस में रोटी बनाने वाली महिला इस विमान हादसे के बारे में बताया। यह उस समय मेस में ही मौजूद थी। उन्होंने बताया, ‘‘हमें ऐसा लगा जैसे बम विस्फोट हुआ हो. फिर लोगों ने कहा कि विमान गिर गया है, इसलिए हम जल्दी से भाग गए. वहां बहुत धुआं था। मैंने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं देखा।’’ एक अन्य महिला कर्मचारी ने कहा, ‘‘हम अपनी जान बचाने के लिए नीचे भागे। हमें कुछ पता नहीं चला। उस समय, हम रोटियां बना रहे थे। 3 से 4 बच्चे मर गए जबकि 3 से 4 को आईसीयू में भर्ती कराया गया. गुरुवार से एक महिला और एक 2 साल का बच्चा लापता है।’’