Nishikant Dubey On Supreme Court: भारतीय जनता पार्टी के सांसदों निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा सुप्रीम कोर्ट और भारत के प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना पर विवादित टिप्पणी दी। जिसके बाद शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने बयान दिया है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक्स पर एक पोस्ट किया। उन्होने लिखा, ‘‘सांसद निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा का न्यायपालिका और देश के चीफ जस्टिस पर दिए गए बयान से बीजेपी का कोई लेना देना नहीं है। यह इनका व्यक्तिगत बयान है. बीजेपी ऐसे बयानों से न तो कोई इत्तेफाक रखती है और न ही कभी भी ऐसे बयानों का समर्थन करती है। बीजेपी इन बयान को सिरे से खारिज करती है। बीजेपी ने हमेशा न्यायपालिका का सम्मान किया है, उनके आदेशों और सुझावों को सहर्ष स्वीकार किया है क्योंकि एक पार्टी के नाते हमारा मानना है कि सुप्रीम कोर्ट सहित देश की सभी अदालतें हमारे लोकतंत्र का अभिन्न अंग हैं तथा संविधान के संरक्षण का मजबूत आधारस्तंभ हैं।’’
Nishikant Dubey पर होगा तगड़ा एक्शन Supreme Court पर की थी टिप्पणी ...
Nishikant Dubey On Supreme Court: निशिकांत पर भड़के Asaduddin Owaisi, कहा- ट्यूबलाइट हैं! ...
Nishikant Dubey On Supreme Court : निशिकांत दुबे के गृह युद्ध वाले बयान ...
Nishikant Dubey On Supreme Court : निशिकांत के बाद अब किस BJP नेता ...