California Blast: कैलिफोर्निया में एक फर्टिलिटी क्लिनिक के पास भीषण विस्फोट हुआ। इस विस्फोट पूरा इलाका दहल गया। शनिवर सुबह लगभग 11 बजे कैलिफोर्निया के शहर पाम स्प्रिंग्स में यह घटना हुई। अमेरिका की जांच एजेंसी ने इसे आतंकी हमला करार दिया है जो कि जानबूझकर किया गया है। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत और चार अन्य लोग जख्मी हो गए हैं। यह विस्फोट इतना बड़ा था कि फर्टिलिटी क्लिनिक के आस-पास बनी इमारतों को भी नुकसान हुआ है। यह हमला क्यों हुआ और किसने किया? इस बात की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। इस खबर के बारे में अधिक जानकारी के बारे में देखें यह वीडियो...