Breast Cancer Surgery: भारत में महिलाओं में Breast Cancer का खतरा आजकल बहुत अधिक हो गया है। इस बीमारी का भारत में इससे पीड़ित महिलाओं की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। कैंसर शरीर के किसी विशेष भाग में कोशिकाओं की असामान्य, अनियंत्रित वृद्धि को कहा जाता है। लगातार वृद्धि के साथ, इस ऊतक के टुकड़े रक्त के माध्यम से शरीर के विभिन्न भागों में मिल जाते हैं और नए जगह में बढ़ते रहते हैं। इसे मेटास्टेस कहा जाता है। स्तन कैंसर इसमें सबसे आम रूपों में से एक है और यह यूएसए की 8 में से 1 महिला को प्रभावित करता है। महिलाओं में स्तन कैंसर के लक्षण समान नहीं होते हैं ये अलग-अलग होता हैं।
ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हर किसी के स्तन विभिन्न होते हैं, और आपके स्तन उम्र के साथ ही महीने के विभिन्न समय में बदल सकते हैं। इसलिए, खुद को कैंसर से बचाने के लिए विशेष तौर पर स्तन कैंसर से बचने के लिए केवल नियमित परीक्षणों पर निर्भर न रहें। अपने शरीर की सुनें और अगर आपको कुछ भी अलग दिखे, असामान्य दिखे तो उसपर ध्यान दें। स्तन कैंसर के कुछ लक्षण इस प्रकार हैं। स्तन, ऊपरी छाती या बगल में एक गांठ, निरंतर स्तन दर्द जो मासिक चक्र से संबंधित न हो, स्तन के आकार में परिवर्तन, स्तन लाल या सूजन लग सकता है। लेकिन कई महिलाओं को शायद अब तक यह पता नहीं की जल्दी ब्रैस्ट कैंसर डिटेक्ट करने के क्या तरीके हैं। तो आज हम इस वीडियो में एक एक्सपर्ट से इसके बारे में जानेंगे। इसके लिए देखें ये वीडियो।