Buddha Purnima 2025: बुद्ध पूर्णिमा का दिन भगवान गौतम बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण से जुड़ा है। बुद्ध पूर्णिमा वैशाख महीने की पूर्णिमा को मनाई जाती है। बुद्ध पूर्णिमा हिन्दू और बौद्ध दोनों ही धर्मों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। सी दिन भगवान बुद्ध को बोधगया में बोधिवृक्ष के नीचे गहन तपस्या के बाद सत्य और ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। देश और दुनिया के बौद्ध अनुयायियों द्वारा श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस दिन घर में कुछ खास चीज़ें लाना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं बुद्ध पूर्णिमा के क्या चीज़े घर में लाएं।
मोर पंख- मोर पंख को भी काफी शुभ माना जाता है। इसे आप बुद्ध पूर्णिमा के दिन घर में ला सकते हैं। मोर पंख को सुंदरता का प्रतीक माना जाता है। इससे घर में सकारात्मकता आती है।
बुद्ध की प्रतिमा या चित्र- बुद्ध पूर्णिमा के दिन आप घर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा या चित्र घर पर ला सकते हैं। आप भगवान की शांत प्रतिमा को घर पर लाएं। इस प्रतिमा या चित्र को आप उत्तर पूर्व दिशा में स्थापित करें। भगवान बुद्ध की ध्यान मुद्रा की प्रतिमा मानसिक शांति देती है। इससे सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। घर में सुख-शांति, समृद्धि आती है।
चांदी के सिक्के- चांदी के सिक्के भी आप बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपने घर ला सकते हैं। चांदी को बहुत शुभ और पवित्र धातु माना जाता है। चांदी के सिक्कों को घर की तिजोरी या पूजा के स्थान पर रखना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
बांस का पौधा- बांस का पौधा बुद्ध पूर्णिमा के दिन घर पर लाया जा सकता है। यह सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे उत्तर पूर्व दिशा में रखना चाहिए। कहा जाता है यह लकी बैंबू माना जाता है क्योंकि इससे धन में वृद्धि होती है। बांस के पौधे का बहुत शुभ माना जाता है।
धूप व दीपक- धूप और दीपक को भी आप बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपने घर ला सकते हैं इसका प्रयोग पूजा घर में करें। इससे घर में नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं। इससे घर का वातावरण शुद्ध होता है।
डिस्क्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट, लोक मान्यताओं और अन्य माध्यमों से ली गई है। जागरण टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।