Budget Live Updates 2022:वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman)आज वित्त वर्ष 2022-23 के लिए आम बजट (Aam Budget 2022) पेश कर रही हैं। ऐसे में सीतारमण राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करने के बाद संसद पहुंच चुकी हैं। निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने करीब 11 बजे से संसद में बजट भाषण शुरू कर दिया है। कोरोना के दो सालों में पस्त पड़ी अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए 2022 बजट में कृषि, टेक्नोलॉजी, और बिजनेस से जुड़ी कई घोषणाएं होने की उम्मीद हैं।
पेपरलैस होगा 2022 का बजट
आपको बता कि इस बार का बजट पूरी तरह से पेपरलेस होगा। इसके साथ ही आम बजट 2022-23 (Aam Budget 2022) को मोबाइल फ्रेंडली तरीके से आपके मोबाइल फोन पर उपलब्ध कराया जाएगा। इस बारे में वित्त मंत्रालय की तरफ से ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से ऐलान किया गया।
इस तरह से बजट 2022 को अपने फोन पर देख व सुन जा सकता हैं
वित्त मंत्रालय के मुताबिक यूजर अपने मोबाइल फोन और यूनियन बजट को डाउनलोड कर सकते हैं। यूनियन बजट एप एंड्रॉइड के साथ iOS यूजर के लिए उपलब्ध हैं। इसे गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से भी डाउनलोड किया जा सकता हैं। वहीं इस बार भी सीतारमण टैबलेट के जरिये बजट पेश कर रही हैं। उन्होंने पिछले साल पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए बहीखातों की जगह टैबलेट में बजट को पेश करते हुए डिजिटल इंडिया की ओर बढ़ते भारत का एक उदाहरण भी पेश किया था।