CAA Notification: केंद्र सरकार की तरफ से 11 मार्च को नागरिकता संशोधन कानून की आधिसूचना जारी कर दी है। आगामी लोकसभा चुनावों से पहले इसे मोदी सरकार का बड़ा दांव माना जा सकता है। कई लोग इस कानून के पक्ष में नजर आ रहे हैं तो विपक्ष पूरी तरह से इस बिल के खिलाफ नजर आ रहा है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इस मामले पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा इसे लागू करने में इतनी देरी क्यों हुई, और अगर प्रक्रिया में देरी करनी थी तो चुनाव के बाद क्यों नहीं की गई।