China Taiwan Conflict: दुनियाभर में इस समय कई देशों के बीच में युद्ध जारी है। अब ऐसे में ताइवान और चीन के बीच एक बार फिर से हलचल तेज हो रही है। जब से ताइवान में नए राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने सत्ता की गद्दी संभाली है उसके बाद से ही ताइवान के ऊपर चीनी आक्रमकता बढ़ गई है। हाल ही में चीन ने ताइवान के आसपास भड़काऊ सैन्य अभ्यास किया है। चीनी सेना का कहना है कि ताइवान के आसपास दो दिवसीय सैन्य अभ्यास का उद्देश्य आजादी की मांग करने वाले अलगाववादियों को दंडित करना है। दोनों देशों की हरकतों के ऊपर पूरी दुनियाभर के देसों की नजर टिकी हुई है।