Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 10 हजार से ज्यादा सरपंचों को शपथ दिलाई। इस शपथ समारोह में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं पंजाब के 13,147 ग्राम पंचायतें जिनमें 19 जिलों के सरपंचों ने शपथ ली। पंजाब के मुख्यमंत्री ने सरपंचों का स्वागत किया और कहा, ‘‘ सरपंच पार्टी का नहीं गांव का होता है। डरना नहीं कि सरकार उनकी है, हमें कुछ नहीं मिलेगा। गांव के विकास के लिए काम करवाएं। अमेरिका चांद पर प्लॉट काट रहा है, हमसे छप्पर ठीक नहीं किए गए। आप प्रस्ताव लेकर आइए, सरकार फंड देगी। स्कूलों का विकास करें। पानी-बिजली जैसे काम करवाएं, लेकिन सरकार का पैसा लगाएं और खड़े हो कर काम करवाएं। कोई गलत सामान लगता है, हमें बताएं, लाइसेंस कैंसिल कर देंगें।