CM Yogi in Noida: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को 1700 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के लिए नोएडा पहुंचे। यहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस बीच सीएम योगी ने जनता को भी संबोधित किया। सीएम ने इस संबोधन में अपने कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को बताते हुए कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। इसके बाद सीएम योगी गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (GBU) में पहुंच गए। जहां उन्होंने यूपीएससी टॉपर इशिता के साथ तीन अन्य सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित किया। सीएम ने अभी सफल अभ्यर्थियों को भविष्य की शुभकामनाएं भी दी।
सीएम योगी ने अपने संबोधन में नोएडा के विकास को लेकर भी बातें रखी। सीएम योगी ने कहा, "नोएडा आना मेरे सौभाग्य की बात है। नोएडा में लगातार विकास हो रहा है। पहले लोग नोएडा आने से कतराते थे। अब नोएडा में देश दुनिया से लोग आते हैं।"