Congress Manifesto 2024: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले आज कांग्रेस ने जनता के नाम अपना मेनिफेस्टो जारी किया। इस बार के मेनिफेस्टो को कांग्रेस ने न्याय पत्र नाम दिया है। पार्टी की तरफ से राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी की मौजूदगी में इसे सबके सामने जारी किया गया। कर्जमाफी से लेकर नौकरियों तक, इस मेनिफेस्टो में जनता को लुभाने का पूरा प्रयास किया गया है। अगर कांग्रेस इस बार सत्ता में आने सफल हो पाती है तो ये सभी स्कीम जनता को समर्पित की जएंगी।