COVID-19 Vaccine Update : भारत में कोरोनावायरस (Corinavirus) के 13,052 नए के सामने आये हैं, ये कल की तुलना में कम है। इस तरह भारत में कोविड 19 (COVID-19)के कुल मामले 1,07,46,183 हो चुके हैं। कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 1,04,23,125 (Corona Recovery)हो चुके हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) ने दी। वहीं कोरोना का रिकवरी रेट 96.99 प्रतिशत (COVID-19 Recovery rate)हो चुका है। वहीं इस वायरस से मरने वालों की संख्या 1,54, 274 हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में 127 लोगों की जान गई है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने साल 2021 की पहली मन की बात की, इस दौरान उन्होंने एक साल में भारत ने कोरोना से कैसे जंग लड़ी है, वैक्सीनेशन प्रोगाम के आधार पर भारत कैसे दुनियां के सामने नजीर बना है। इन तमाम बातों का जिक्र किया। पीएम मोदी ने ये भी कहा भारत दुनिया में अभी कोरोना वायरस से जंग में दुनिया के सामने उदाहरण बनेगा।