Covid Cases in US : देश-विदेश में फिर एक बार कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अमेरिका में पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामलों में इजाफा देखा गया है। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के डाटा पर नजर डालें तो, 17-23 दिसंबर तक पूरे अमेरिक में कोरोना के 29,000 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसमें बुखार की वजह से 14,700 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इतना ही नहीं बढ़ते मामलों को देखते हुए अमेरिका के कुछ राज्यों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।
अमेरिका के चार राज्य न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया, इलिनोइस और मैसाचुसेट्स के अस्पताल में मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। बढ़ते मामलों को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। न्यूयॉर्क शहर के स्वास्थ्य अदिकारी ने इस बात की जानकारी दी है। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Video…