Current Affairs 03 January 2024: पढ़ें 03 जनवरी 2024 के सबसे महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स, यहां देखें
भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एडिनबर्ग में आयोजित 2023 स्कॉटिश जूनियर ओपन स्क्वैश में लड़कियों का अंडर-19 का खिताब अपने नाम किया है।
दिवाली 2024 से पहले गुजरात सरकार देश का पहला पनडुब्बी पर्यटन शुरू करने जा रही है। यह प्रोजेक्ट द्वारका शहर के तट पर एक छोटे से द्वीप बेट द्वारका के आसपास शुरू की गयी है। इसके लिए गुजरात सरकार ने मझगांव डॉक लिमिटेड (एमडीएल) के साथ हाथ मिलाया है।
केन्द्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने हाल ही में अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड के महानिदेशक के रूप में गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी विवेक श्रीवास्तव की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।