Current Affairs 05 March 2024: पढ़ें 05 मार्च 2024 के सबसे महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स, यहां देखें
सीमा सुरक्षा बल की पहली महिला स्नाइपर कौन बनी है?
सीमा सुरक्षा बल की सब-इंस्पेक्टर सुमन कुमारी सीमा सुरक्षा बल की पहली महिला स्नाइपर बन गई हैं।
हाल ही में चर्चा में रहा 'मेलानोक्लैमिस द्रौपदी' किससे संबंधित है?
भारतीय प्राणी सर्वेक्षण ने रूबी लाल धब्बे वाले हेड-शील्ड समुद्री स्लग की एक नई समुद्री प्रजाति का नाम भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम पर रखा है।
हाल ही में 'ओशन ग्रेस' नामक एएसटीडीएस टग का उद्घाटन किसने किया?
केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने हाल ही में 'ओशन ग्रेस' नामक 60टी बोलार्ड पुल टग और मेडिकल मोबाइल यूनिट (एमएमयू) का उद्घाटन किया।