Current Affairs 10 October 2023: पढ़ें 10 अक्टूबर, 2023 के सबसे महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स, यहां देखें
भारत ने अपने एशियाई खेल 2023 अभियान को 107 पदकों की रिकॉर्ड संख्या के साथ समाप्त किया जिसमें 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य पदक शामिल रहे।
डेविड वॉर्नर ने वनडे वर्ल्ड कप में सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाकर दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और दक्षिण अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
हार्वर्ड विश्वविद्यालय की प्रोफेसर क्लॉडिया गोल्डिन को अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।