Current Affairs 12 October 2023: पढ़ें 12 अक्टूबर, 2023 के सबसे महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स, यहां देखें
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने युवाओं के नेतृत्व वाले विकास को सुनिश्चित करने की दिशा में एक व्यापक सक्षम तंत्र के रूप में काम करने के लिए एक स्वायत्त निकाय 'मेरा युवा भारत' (माय भारत) की स्थापना को मंजूरी दी है।
भारत और तंजानिया के बीच रक्षा सहयोग के लिए पांच साल का रोडमैप तैयार हुआ।
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) रैंकिंग में नंबर एक स्थान हासिल किया, और इस मुकाम पर पहुंचने वाली देश की पहली जोड़ी बन गई।