Current Affairs 17 January 2024: पढ़ें 17 जनवरी 2024 के सबसे महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स, यहां देखें
अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनेल मेसी को एक बार फिर सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार मिला है। पिछले 4 साल में यह तीसरी बार है जब मेसी को यह अवॉर्ड मिला है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने तुरा, मेघालय में मेघालय खेलों के 5वें संस्करण का उद्घाटन किया। इसके चौथे संस्करण का आयोजन साल 2022 में किया गया था।
वाइस एडमिरल ए एन प्रमोद को नौसेना संचालन महानिदेशक (डीजीएनओ) के रूप में नियुक्त किया गया है। ए एन प्रमोद 1990 को भारतीय नौसेना में नियुक्त हुए थे।