Current Affairs 18 January 2024: पढ़ें 18 जनवरी 2024 के सबसे महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स, यहां देखें
भारतीय शतरंज खिलाड़ी रमेशबाबू प्रगनानंद ने नीदरलैंड में आयोजित 'टाटा स्टील मास्टर्स' में विश्व शतरंज चैंपियन डिंग लिरेन को हरा दिया है। वह लाइव रेटिंग के मामले में आनंद को पछाड़कर भारत के नए नंबर एक शतरंज खिलाड़ी भी बन गए है।
हाल ही में ग्लोबल फायरपावर ने सैन्य क्षमता के आधार पर दुनिया के देशों की एक रैंकिंग जारी की है। इस रैंकिंग में भारत को चौथा स्थान दिया गया है।
आईसीसी ने साल 2023 के दिसंबर महीने के लिए 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड की घोषणा कर दी है। सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर का अवार्ड ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता है। वहीं सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर का अवार्ड भारत की दीप्ती शर्मा को मिला।