Current Affairs 20 December 2023: पढ़ें 20 दिसंबर 2023 के सबसे महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स, यहां देखें
आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने पैट कमिंस। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा।
आईआईटी कानपुर और भारतीय नौसेना के बीच में एक एमओयू हुआ है। इसके तहत संयुक्त अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा देने के लिए दोनों संस्थान काम करेंगे।
पहले खेलो इंडिया पैरा गेम्स में हरियाणा ने सर्वाधिक पदक हासिल किये। हरियाणा ने 40 स्वर्ण, 39 रजत और 26 कांस्य सहित कुल 105 पदक हासिल किये। खेलो इंडिया पैरा गेम्स की शुरुआत 10 दिसंबर को नई दिल्ली में की गयी थी।