Current Affairs 23 January 2024: पढ़ें 23 जनवरी 2024 के सबसे महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स, यहां देखें
किसे हाल ही में 'सशस्त्र सीमा बल' का महानिदेशक नियुक्त किया गया?
वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी दलजीत सिंह चौधरी को सशस्त्र सीमा बल का महानिदेशक नियुक्त किया गया। दलजीत सिंह उत्तर प्रदेश कैडर के 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी है।
भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किस राज्य में किया गया?
भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 2023 का आयोजन 17 से 20 जनवरी 2024 तक हरियाणा में किया गया।
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र के अध्यक्ष कौन है जो इस समय भारत की यात्रा पर है?
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर फ्रांसिस महाराष्ट्र की गणतंत्र दिवस परेड में राजकीय अतिथि के रूप में भाग लेंगे।