Current Affairs 24 January 2024: पढ़ें 24 जनवरी 2024 के सबसे महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स, यहां देखें
पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना को लांच किया। यह एक केंद्र प्रायोजित योजना है इसके तहत 1 करोड़ से ज्यादा घरों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाये जायेंगे जिसकी मदद से लोगों को ऊर्जा का एक स्वच्छ साधन मिलेगा।
उत्तर प्रदेश के 60 पैराशूट फील्ड हॉस्पिटल को आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए साल 2024 के सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए चुना गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हाल ही में इसकी घोषणा की। इस पुरस्कार के तहत संस्थागत श्रेणी में विजेता संस्था को 51 लाख रुपये नकद और एक प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है।
खान मंत्रालय ने अफ्रीकी देश में संभावित कॉपर की खोज और खनन परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए अफ़्रीकी देश जाम्बिया में एक भारतीय उद्योग प्रतिनिधिमंडल भेजने का निर्णय लिया है।