Current Affairs 25 December 2023: पढ़ें 25 दिसंबर 2023 के सबसे महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स, यहां देखें
भारतीय नौसेना ने हालिया समुद्री डकैती की घटना के मद्देनजर अदन की खाड़ी क्षेत्र (Gulf of Aden region) में स्वदेशी गाइडेड मिसाइल विध्वंसक तैनात किया है।
केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने नई दिल्ली में दो दिवसीय जनजातीय केन्द्रित कार्यक्रम - आदि व्याख्यान - का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान (एनटीआरआई) द्वारा किया गया है।
केंद्रीय युवा कार्यक्रम, खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर चेन्नई में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आधिकारिक लोगो, जर्सी, शुभंकर और थीम गीत को लांच किया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स का छठा संस्करण आगामी वर्ष में 19 से 31 जनवरी तक निर्धारित है।