Current Affairs 26 March 2024: पढ़ें 26 मार्च 2024 के सबसे महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स, यहां देखें
खेल रत्न पुरस्कार विजेता और दो बार के कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल आगामी पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के ध्वजवाहक होंगे। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने हाल ही में इस बात की घोषणा की है।
इसरो ने कर्नाटक के चैलकेरे में एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज से 'पुष्पक' नामक अपने रीयूजेबल लांच व्हीकल के लैंडिंग मिशन की सफल टेस्टिंग की।
फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन के नए अध्यक्ष के रूप में अश्विनी कुमार को नियुक्त किया गया है। अश्विनी कुमार पंजाब के जालंधर के एक प्रसिद्ध व्यवसाय उद्यमी और निर्यातक हैं, जो इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े हुए है।