Current Affairs 4 October 2023: पढ़ें 4 अक्टूबर, 2023 के सबसे महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स, यहां देखें
वर्ष 2023 का नोबेल प्राइज संयुक्त रूप से पियरे ऑगस्टिनी, फेरेंस क्राउसज और एनी एल'हुलियर को दिया गया। इलेक्ट्रॉन्स पर अध्ययन के लिए यह सम्मान दिया गया।
भीमराव रामजी अंबेडकर की देश के बाहर सबसे बड़ी मूर्ति 'स्टैच्यू ऑफ इक्वलिटी' का अनावरण 14 अक्टूबर 2023 को अमेरिका (USA) में मैरिलैंड राज्य में होने जा रहा है।
महात्मा गांधी की 154वीं जयंती मनाते हुए केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे ने मुंबई में खादी यात्रा को हरी झंडी दिखाई और 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2023 तक होने वाले 'खादी महोत्सव' की घोषणा की।