Dev Deepawali 2024 Date: कब मनाई जाएगी देव दिवाली, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

11 Nov, 2024
Pinterest Dev Deepawali 2024 Date: कब मनाई जाएगी देव दिवाली, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Dev Deepawali 2024 Date: देव दिवाली कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाई जाती है। यह दिवाली के 15 दिन बाद मनाई जाती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध इसी दिन किया था। इस मौके पर देवताओं ने स्वर्ग में दिवाली मनाई थी और दी जलाए थे। यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह दिन भगवान शिव को समर्पित है। आइए जानते हैं इस दिन की तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व। 

देव दीपावली की तिथि

  • कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि के दिन देव दीपावली मनाई जाती है।
  • पूर्णिमा तिथि की शुरुआत- 15 नवंबर 2024 सुबह 6 बजकर 19 मिनट पर होगी। 
  • पूर्णिमा तिथि का समापन- 16 नवंबर 2024 रात 2 बजकर 58 मिनट पर होगा। 
  • देव दीपावली 15 नवंबर 2024 को मनाई जाएगी।

देव दीपावली शुभ मुहूर्त

  • देव दीपावली का त्योहार 15 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा। 
  • देव दीपावली शुभ मुहूर्त- शाम के समय 5 बजकर 10 मिनट से शाम 7 बजकर 47 मिनट तक
  • इस समय में गंगा घाट पर दिए जलाना शुभ माना जाता है। 

देव दीपावली पूजा विधि

  • देव दीपावली के दिन सुबह जल्दी उठें। 
  • गंगा जल युक्त जल से स्नान करें।
  • गंगा स्नान इस दिन बेहद शुभ माना जाता है।
  • स्नान करने के बाद वस्त्र धारण करें।
  • घर व मंदिर की अच्छी तरह से साफ-सफाई करें। 
  • इस दिन घी का दीपक जलाएं। 
  • इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करें।
  • पूजा के बाद आरती करें।
  • देव दीपावली पर दान करें। 
  • दान करना शुभ माना जाता है।

देव दीपावली महत्व

देव दीपावली के पर्व का बहुत महत्व है। मान्यता है कि इस दिन देवता धरती लोक पर धरती वासियों के संग दीवाली मनाने आते हैं इस दिन बनारस के घाट पर दिए जलाए जाते हैं। गंगा घाट पर इस दिन दिए जलाना बहुत शुभ माना जाता है। देव दिवाली के दिन भगवान सत्यनारायण की कथा पढ़नी चाहिए। इसे शुभ माना जाता है।

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK