Devotional Hindi TV Serials in India: भारत में धार्मिक सीरियल को अलग ही प्यार और सम्मान मिलता है। दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले अध्यात्कि सीरियल (धारावाहिक) के तो दर्शक इतने दिवाने थे कि यह शो आने से पहले गलियों में सन्नाटा छा जाता था। आज हम ऐसे ही कुछ टीवी सीरियल की बात करेंगे जो काफी लंबे समय तक चले और दर्शकों को आनंदित किया।
साल 2018 में प्रसारित होने वाला धारावाहिक काफी पंसद किया गया। इसमें राधा-कृष्ण की लीलाओं को बहुत सुंदर तरीके से पर्दे पर दिखाया गया है। इस धारावाहिक के 1147 एपिसोड हैं। इसमें मुख्य किरदार सुमेध मुदगलकर और मल्लिका सिंह ने निभाया है।
मां पार्वती और भगवान शिव की पौराणिक कथाओं के बारे अधिक जानकारी देने वाला यह धारावाहिक भी दर्शकों को काफी पसंद आया है। यह धारावाहिक साल 2011 में प्रसारित हुआ था और इसके 820 एपिसोड हैं। इसमें मुख्य भूमिका में मोहित रैना और मौनी रॉय हैं।
सूर्यपुत्र कर्ण साल 2015 में प्रसारित हुआ था। इस धारावाहिक के 307 एपिसोड हैं। यह धारावाहिक महाभारत के प्रमुख पात्र कर्ण पर आधारित है। इसकी मुख्य भूमिका में गौतम रोडे, विशेष बंसल और बसंत भट्ट है। इन तीनों ने ही कर्ण की भूमिका निभाई है। वहीं सौरभ पांडे ने कृष्ण की भूमिका निभाई है।
साल 2015 में प्रसारित होने वाले सिया के राम धारावाहिक में 305 एपिसोड हैं। इसमें मुख्य भूमिका में आशीष शर्मा, दानिश अख्तर सैफी और मदिराक्षी मुंडले हैं।
यह धारावाहिक साल 2013 में प्रसारित हुआ था। इसके 267 एपिसोड थे। इस धारावाहिक के मुख्य किरदार सौरभ राज जैन, शहीर शैख, पूजा शर्मा और अहान शर्मा हैं। इस धारावाहिक में महाभारत किरदारों को काफी खूबसूरती से दिखाया गया है।
यह धारावाहिक साल 1997 में प्रसारित हुआ था। इस धारावाहिक के 236 एपिसोड हैं और इसमें मुख्य भूमिका में राज प्रेमी और सिराज मुस्तफा खान हैं।
दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक श्री कृष्ण में स्वप्निल जोशी की खूबसूरत मुस्कान आखिर कौन भूल सकता है। स्वप्निल जोशी ने भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था और इस किरदार ने दर्शकों के दिल पर एक अमिट छाप छोड़ी है। इस धारावाहिक को भी काफी पसंद किया गया है। इसमें स्वप्निल जोशी के अलावा मुख्य भूमिका में रेशमा मोदी, संदीप मोहन, सर्वदमन बनर्जी और श्वेता रस्तोगी थी। इस धाराविक को बनाने का श्रेय रामनंद सागर को जाता है। इसके 221 एपिसोड हैं।
महाभारत सीरियल को भी दर्शकों से बहुत प्यार मिला था। इसके 94 एपिसोड हैं। यह दूरदर्शन पर साल 1988 में प्रसारित हुआ था। इस सीरियल में मुख्य भूमिका में रुपा गांगुली, फिरेाज़ खान और नीतीश भारद्धाज थे। इस सीरियल का हर किरदार बहुत लोकप्रिय हुआ था। इस नाटक को बनाने का श्रेय बी.आर. चोपड़ा को जाता है।
यह सीरियल साल 1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था। यह दुनिया के सबसे लोकप्रिय नाटकों में से एक है। यह रामायण पर आधारित था। इस सीरियल में मुख्य भूमिका में अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लेहरी थे। दर्शक आज भी इन कलाकारों पर प्यार लुटाते हैं। रामायण के 74 एपिसोड हैं। इस सीरियल को बनाने का श्रेय रामानंद सागर को जाता है।
Ami Ganatra Podcast: रामायण और महाभारत में क्या है सबसे बड़ी गलतियां ...
Children's Day 2024: 5 Indian Graphic Novels for Youngsters To Introduce Them To Poignant Tales ...
Devdutt Pattanaik Podcast Part 2: जानें प्रभु श्रीराम की रामायण का जैन धर्म ...
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले केजरीवाल का बड़ा ऐलान, दिल्ली की सभी ...