Dhanteras 2020: साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन धनतेरस मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि उदया तिथि में ही त्योहार मनाना शुभ होता है। इसलिए 13 नवंबर को पूजा और खरीदारी करना अधिक शुभ है। 13 नवंबर (आज) की शाम 6 बजे तक कुल चार पूजा और खरीदारी करने के शुभ मुहूर्त है। जानें इस साल पूजा का शुभ मुहूर्त-
धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त-
12 नवंबर को पूजा का शुभ मुहूर्त- रात्रि 11:30 से 1:07 बजे तक।
13 नवंबर, खरीदारी का शुभ मुहूर्त-
आज सुबह 5:59 से 10:06 बजे तक।
सुबह 11:08 से दोपहर के 12:51 बजे तक।
फिर दोपहर 3:38 मिनट से शाम 5:00 बजे तक।
धनतेरस की पूजा विधि-
धनतेरस के दिन आप भगवान धन्वंतरी, कुबेर और महालक्ष्मी की तस्वीर या उनकी मूर्ति शुभ मुहूर्त में पूजा के स्थान पर स्थापित करें। कुबरे को स्थिर धन का प्रतीक माना जाता है, इसलिए धनतेरस पर उनकी पूजा की जाती है। भगवान शिव से उनको धनपति का वरदान मिला है, इस वजह से पृथ्वी की संपूर्ण धन—संपदा के वे स्वामी माने जाते हैं। स्थापना के बाद देवी लक्ष्मी, कुबेर और धन्वंतरि को अक्षत्, धूप, रोली, चंदन, सुपारी, पान का पत्ता, नारियल आदि अर्पित कर उनकी पूजा करें। फिर मंत्रों का उच्चारण करें।
Health Facts: Chemicals Found in Daily Use Products That are Harmful to Your Health ...
Celebrity Fitness: Housefull 5 Actress Nargis Fakhri’s Workout & Diet Routine ...
Workout Basics: Effective Exercises For Men Over 30 to Build Muscle Without Going Gym ...
Summer Care Tips: Healthy & Fruity Drinks and Popsicles to Beat The Heat ...