Career In Disk Jockey : जब भी हम किसी शादी, जन्मदिन या फंक्शन में जाते हैं, तो वहां डांस फ्लोर पर जमकर डांस करते हैं। डांस फ्लोर पर बज रहे मजेदार गाने सुनकर खुद को रोक नहीं पाते और डांस करना शुरू कर देते हैं। अगर उस पार्टी में डीजे (Disc Jockey) न हो तो पूरी महफिल अधूरी रह जाती है। आज महानगरों में ही नहीं बल्कि छोटे शहरों में भी डीजे की पहुंच है। आज के समय में डीजे की मांग हर पार्टी व फंक्शन में बढ़ती जा रही है। उसके पीछे की वजह ये है कि डीजे अपने हुनर से महफिल में जान डाल देते है। डीजे के म्यूजिक को सुनकर एक अनोखा रोमांच होता है। अगर आपको भी इसस क्षेत्र में करियर बनाकर आप नाम और शोहरत कमाना है तो ये Video आपके लिए हैं। इस Video में हम आपको बताने वाले हैं कि (How to Become a DJ) आप कैसे डीजे बन सकते हैं।
अगर आप भी Music का शौक रखते हैं। साथ ही आप करेंट म्यूजिक हिट्स, ट्रेंड के बारे में जानकारी रखते हैं, तो ये करियर आपके लिए है। डीजे बनने के लिए वैसे तो कोई औपचारिक क्वालिफिकेशनकी जरूरत नहीं है। (Career In Disk Jockey) लेकिन आजकल कई सारे इंस्टीट्यूट्स हैं। जो कई तरह के कोर्स कराते हैं। Neelakshi आज देश की जानी-मानी डीजे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत साल 2012 में की थी। तब लोगों को डीजे के बारे में इतना नहीं जानते थे। DJ Neelakshi बताती हैं कि उन्होंने ने अपने करियर में कई सारी चुनौतियों का सामना किया है। वो हरियाणा की फैमिली से आती हैं। जहां इस तरह का काम न तो लोगों ने सुना है और न वो जानते हैं कि डीजे क्या काम करता है। लेकिन अब उनके काम से उनकी एक नई पहचान बनी हैं।
जब आप किसी पार्टी या फंक्शन में जाते हैं। तो आपने देखा होगा कि डांस फ्लोर लोग मजेदार गानों पर खूब डांस कर रहे होते हैं। जो व्यक्ति ये गाने बजा रहा होता है उसे ही डीजे कहते हैं। आमतौर पर लेटेस्ट, मिक्स और रिकॉर्ड किए गए म्यूजिक को आपस में मिलकर एक नई तरह की धुन बनाकर डीजे हमारे सामने पेश करता है। (Career Scope in Disc Jocky) डीजे के पास इसके लिए कई तरह के तकनीक और उपकरण होते हैं। जिसकी मदद से वो नई धुन बनाते हैं। डीजे के पास टेप डेक्स, मिक्सर, हेडफोन, एम्प्लीफायर्स, लाइटिंग अफेक्ट्स तरह के उपकरण होते हैं। इन उपकरणों की मदद से डीजे ऐसी धुन बनाते हैं जो युवाओं के सिर चढकर बोलती है।
वैसे तो डीजे बनने के लिए किसी कोर्स की जरूरत नहीं है। लेकिन आज के समय में Competition बहुत है। ऐसे में अगर आप कुछ तकनीक और संबंधित इक्विपमेंट्स की जानकारी हासिल करते हैं तो ये आपके करियर के लिए अच्छा साबित होगा। डीजे बनने के लिए कई तरह के कोर्स होते हैं। आमतौर पर लोग बिगनिंग और एडवांस कोर्स करते है। बिगनिंग कोर्स सिर्फ गानों की मिक्सिंग सिखाई जाती है। मिक्सिंग की बारीकियां क्या होती है, वो आप इस कोर्स में जान सकते हैं। जब आप बिगनिंग कोर्स कर लें तो आप एडवांस कोर्स भी कर सकते हैं। ये तीन से छ: महीनों के लिए हो सकता है। इस कोर्स में प्रोडक्शन संबंधी जानकारी दी जाती है। साथ ही सभी सॉफ्टवेयर्स की जानकारी भी दी जाती है। इन दोनों कोर्सेज के अलावा भी कई तरह के कोर्स कराए जाते हैं।
अगर आप कोई भी डीजे कोर्स करके नहीं आते हैं। तो सबसे पहले आपको इस फील्ड में आते ही काम सीखना पड़ेगा और काम सीखने का कोई पैसा नहीं मिलता है। जब आप पूरा काम सीख लेते हैं तो आपको पेमेंट मिलने लगता है। शुरुआत में आपको में आपको कम पैसा मिलेगा। शुरुआत में आप एक दिन में आप 2 हजार से 5 तक मिल सकते हैं। लेकिन जैसे-जैसे आप का नाम होने लगाता है आपको पैसे भी अधिक मिलने लगते हैं। जितने ज्यादा फेमस डीजे होगा, उतना ही अधिक कमाई भी होगी।
स्पिन गुरूज एकेडमी, दिल्ली spingurus.com
साउंड ऑफ म्यूजिक, दिल्ली soundofmusic.com
जैजी जोय, दिल्ली jazzyconcept.com
एजेरडो एकोस्टिक्स azaredo.com
स्के्रट्ज एकेडमी, बेंगलुरु scratchz.comu