Draupadi Murmu: 15वें राष्ट्रपति के लिए हुए चुनाव में NDA की उम्मीदवार Draupadi Murmu ने बड़ी जीत हासिल की है। विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार Yashwant Sinha ने अपनी हार स्वीकर कर ली है और उन्होंने Draupadi Murmu को बधाई दी।
वहीं, Draupadi Murmu देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाली सबसे युवा आदिवासी महिला बन गई हैं। इस जीत के साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया है। आइए जानते हैं कि Draupadi Murmu की जीत के साथ कौन से पांच रिकॉर्ड बने हैं।
द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी नेता हैं जो कि देश के सर्वोच्च पद तक पहुंची हैं।
द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को हुआ था। इस हिसाब से देखे तो शपथ ग्रहण वाले दिन (25 जुलाई) उनकी उम्र कुल 64 साल 1 महीना और 8 दिन होगी। जिसके चलते द्रौपदी मुर्मू अब तक की सबसे युवा राष्ट्रपति होंगी। इससे पहले यह रिकॉर्ड नीलम संजीव रेड्डी के नाम था। जब वह राष्ट्रपति बने तो उनकी उम्र 64 साल दो महीने और 6 दिन थी।
द्रौपदी मुर्मू ऐसी पहली राष्ट्रपति होंगी जिन्होंने आजाद भारत में जन्म लिया है।
द्रौपदी मुर्मू इकलौती ऐसी राष्ट्रपति बनेगी, जिनका संबंध ओडिशा से है।
द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनने वाली ऐसी पहली नेता हैं जो कि पार्षद रह चुकी हैं। इसके बाद वह राजनीति में आ गईं और 1997 में पार्षद चुनी गईं। इसके तीन साल बाद ही वह विधानसभा पहुंच गईं। ओडिशा की भाजपा-बीजेडी की सरकार में वह दो बार मंत्री रह चुकी हैं। वह किसी राज्य की राज्यपाल बनने वाली भी देश की पहली आदिवासी महिला हैं।
President Droupadi Murmu: बदलनी होगी 'तारीख पर तारीख' की संस्कृति ...
President Draupadi Murmu संसद की संयुक्त बैठक को करेंगी संबोधित ...
Draupadi Murmu Visit Ram Mandir: अयोध्या पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, किए रामलला के ...
Arjuna Award: राष्ट्रपति ने Mohammed Shami समेत 26 खिलाड़ियों को खेल अवॉर्ड्स से ...