Election Results: महाराष्ट्र में कांग्रेस की हार के बाद इस पार्टी के भविष्य पर कई सवाल उठाए जा रहे हैं। कांग्रेस के लिए यह शिकस्त इसलिए भी परेशान करने वाली है क्योंकि हरियाणा के बाद यह बीजेपी के खिलाफ उसकी लगातार दूसरी बड़ी हार है। कांग्रेस खेमे में गहरी निराशा छाई हुई है। हालांकि वायनाड में प्रियंका गांधी ने शानदार जीत हासिल की है। बावजूद इसके कार्यकर्ताओं में कोई उत्साह नहीं देखा गया।