लखनऊ की समृद्ध संस्कृति भारत के लोगों को प्रभावित करती है। नवाबों के इस शहर में पर्यटक इतिहास, संस्कृति, खरीदारी, मौज-मस्ती, आध्यात्मिकता, जायका, और बहुत कुछ का आनंद ले सकते हैं। Jagran Hitech की टीम पिछले दिनों अपने खास कार्यक्रम ‘भारत के रंग TVS Radeon के संग’ के लिए इस शहर में थी और इस शहर को करीब से जाना। बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य के मध्य में गोमती नदी पर स्थित खूबसूरत शहर लखनऊ ऐतिहासिक इमारतों से सजा हुआ है, जो प्राचीन शैलियों की एक आकर्षक श्रृंखला को प्रदर्शित करता है, जिनमें से अधिकांश मुगल या ब्रिटिश शासन के समय के हैं। लखनऊ को गहराई से जानने और समझने के लिए Radeon Man प्रतीक राय ने टीम कीकाफी मदद की। ये एक बिजनेसमैन और यूट्यूबर हैं। लखनऊ के सफर में टीम ने हजरतगंज के बाजारों की रौनक देखी, बड़े इमामबाड़ा को जाना, 60 फीट ऊंचे रूमी दरवाजे से रूबरू हुए और लखनऊ के जायकों का मजा लिया।