Farmers Mahapanchayat: नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान पिछले दो से भी ज्यादा समय से दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर सिंघु, टिकरी और गाजीपुर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों ने साफ कर दिया है कि जब तक सरकार कानूनों को वापस नहीं लेती है किसान दिल्ली की सीमा खाली नहीं करने वाले हैं। इस कड़ी में आज में Haryana के Kurukshetra जिले के गांव गुमथला गडु में सुंयक्त किसान मोर्चा ने Mahapanchayat का आयोजन किया।
इस Mahapanchayat में किसान नेता Rakesh Tikait भी पहुंचे। इस महीने Rakesh Tikait उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश से लेकर महाराष्ट्र Mahapanchayat करने वाले हैं। इस दौरान आंदोलन को सभी प्रदेशों में मजबूत करने के लिए लोगों से अपनी करेंगे। Kurukshetra जिले की Mahapanchayat Rakesh Tikait ने कहा कि, सरकार किसी गलतफहमी में न रहे कि किसान वापस चला जाएगा, Delhi Border पर Farmers की संख्या और बढ़ानी होगी।
उन्होंने कहा कि “अडानी के भंडारों में साढ़े आठ हजार मैट्रिक टन क्षमता है। मजदूरों की जरूरत नहीं। जो तीन लाख मजदूर मंडी में काम करते हैं। उनका क्या होगा। आढ़ती, मुनीम अपने घर में बैठेंगे। इसके बाद भंडारण करके ये व्यापारी बड़े दामों में फसल बेचेंगे। सरकार ने फूट डालने की काफी कोशिश की। जाति, धर्म, राज्यों के आधार पर कई बार बांटने की कोशिश की। बावजूद संयुक्त किसान मोर्चा डटा रहा। यह एक युद्ध है।” इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये video…