Father's Day 2025 Recipes : फादर्स डे हर साल जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। साल 2025 में यह खास दिन 15 जून को मनाया जाएगा। यह दिन पिता के योगदान, उनकी मेहनत और प्रेम के प्रति सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। पिता अपने बच्चों के लिए निस्वार्थ भाव से काम करते हैं दिन-रात मेहनत करके उज्जवल भविष्य बनाते हैं। इसलिए इस दिन बच्चे अपने पिता के लिए कुछ खास करते हैं ताकि यह दिन उनके लिए यादगार बना रहे। आप भी अपने पिता के लिए यह दिन यादगार बना सकते हैं उनके लिए उनके पसंद का खाना अपने हाथों से बनाएं और उन्हें स्पेशल फील कराएं।
बनाएं अपने पिता की पसंद का खाना
फादर्स डे के दिन आप अपने पिता की पसंद का ध्यान रखते हुए उनके लिए स्वादिष्ट भोजन बनाएं। यह खाना आप खुद अपने हाथों से बनाएं। इससे आपके और आपके पिता के बीच का रिश्ता मजबूत होगा।
केक
इस दिन अपने पिता के लिए केक बनाएं और केक कटिंग सेरेमनी करें, इस पर कोई संदेश भी लिखें।
दिन की शुरुआत, हेल्दी नाश्ते के साथ
फादर्स डे के दिन आप सुबह जल्दी उठें और अपने पिता के लिए नाश्ता तैयार करें। सुबह के समय आप अपने पिता के लिए परांठा, पोहा, उपमा, सैंडविच, ब्रेड ऑमलेट या उनकी पसंद का नाश्ता बना सकते हैं। इसे आप एक अच्छी ट्रे में सजाकर सर्व करें।
बनाएं लंच या डिनर
फादर्स डे पर यदि आप अपने पिता के लिए लंच या डिनर अपने हाथों से बनाएं। यह खाना स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होना चाहिए। आप खाने में देसी और सिंपल खाना बना सकते हैं। यदि आपके पिता को कुछ खास खाना पसंद है तो आप वो भी बना सकते हैं। खाने बनाते समय सफाई का भी ध्यान रखें।
खाने में शामिल करें मीठा
अपने पिता के लिए खाना बनाते समय आप कुछ मीठा भी शामिल कर सकते हैं। या तो आप उनके लिए उनके पसंद का मीठा बना सकते हैं या फिर आप अपने पिता के लिए सेवईं, खीर, सूजी का हलवा, गाजर का हलवा, बर्फी, पेड़े या गुलाब जामुन बना सकते हैं।
खाने को यादगार बनाएं
खाने को यादगार बनाने के लिए कोशिश करें कि परिवार के सभी सदस्य एक-साथ रहें। साथ ही खाने की टेबल को भी खूबसूरती से सजाएं। पिता के लिए वो सब करें जो उन्हें पसंद है। इस पलों को हमेशा याद रखने के लिए फोटो खींचे।